इश्क़ का एग्जाम में होना
तुम्हारा पसंदीदा सांग कौन सा है ? माधुरी और रणबीर का है न वह : बगदाद से लेके दिल्ली वाया आगरा , टीवी पे ब्रेकिंग न्यूज़ है मेरा घागरा... यह सब शहर तो शेर शाह सूरी के बनाये हुए ग्रैंड ट्रक रोड पे ही पड़ते है न ? अच्छा तो तुम बताओ की तुम्हारी पसंदीदा हीरोइन कौन सी है ? एक्टिंग में तो सोनम अच्छी है पर कर्व्स तो विद्या बालन के अच्छे है । पागल कही के , कर्व्स के हिसाब से तो फिलिप कर्व अच्छा है जो इनकम और असमानता का रिलेशन सही सही बताता है । चलो बाते तो होती रहेगी कुछ खाना खाके आते है , क्या खाओगी तुम ? सैंडविच और माज़ा । नहीं नहीं , इंडिया में ब्रेड मत खाना कुछ दिनों तक क्युकी उसमे पोटासियम ब्रोमाटे मिला है लैब टेस्ट में जो कैंसर कारक है । तो तुम यह कोक क्यों पीते रहते हो , उसमे भी तो ब्रोमाटे आयल आता ही है न ? खाना बाद में खाएंगे चलो कही अच्छी जगह बैठके बाते करते है । मरीन ड्राइव चलते है , आ...