मोदी जी के नाम एक खुला पत्र - २१ दिन बाद क्या ?
सर आप जब भी ८ बजे टीवी पे आने की बात करते हो एक अजीब सा डर लगता है । क्यों लगता है वह तो आपको पता ही है । ८ नवंबर २०१६ का दिन भुलाये नहीं भूलता । उस दिन आपने रातो रातो पुरे देश को लाइन में लगा दिया था । देश लाइन में भी खड़ा रहा और आपके साथ भी खड़ा रहा । देश को आपसे बहुत उम्मीद थी की आप काळा धन वाली अर्थव्यवश्ता को देश से निकाल फेकेंगे । उस दौरान आपने कहा था की - " ' मैंने देश से सिर्फ पचास दिन मांगे है , 30 दिसंबर तक का वक्त दीजिए. उसके बाद अगर मेरी कोई गलती निकल जाए , गलत इरादे निकल जाए , कोई कमी रह जाए तो जिस चौराहे पर खड़ा करेंगे खड़ा होकर , देश जो सजा देगा उसे भुगतने के लिए तैयार हूं. " । उस दौरान मेने आपसे पूछा था की ५० दिन के बाद का आपका क्या प्लान है - क्या आप राजनितिक पार्टी को आरटीआई के दायरे में लाओगे काळा धन समाप्त करने ? क्या आप कला धन जमा करने वालो के खिलाफ कड़क कदम उठयेंगे ? पर आपके पास नोटबंदी के के आगे का कुछ विज़न था ही नहीं । आज पुरे देश को पता है की आप ५० दिन में कुछ नहीं कर पाए । आप देश के चुने हुए प्रधानम...