Posts

Showing posts with the label Retaliation

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों नाम एक चिट्ठी

Image
अमेरिका में रहने वाले प्रिय भारतीय भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार। अमेरिका से आ रही कोरोना की खबरों को लेकर मेरा मन बहुत व्यथित है ,  आपकी स्वास्थ्य को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। पर मैं इस बात से परिचित हूं कि आप लोग अपने  से  ज्यादा भारत में बढ़ रहे करोना के प्रभाव को लेकर चिंतित हैं   । फेसबुक पर मैं अक्सर देखता हूं कि आप लोग ओपी इंडिया और स्वराज्य मैगजीन के बहुत से आर्टिकल पोस्ट करते हो ,  न्यूयोर्क टाइम्स के आर्टिकल्स से भी ज्यादा।  वैसे भी आपके देश प्रेम पर कोई प्रश्न तो किया ही नहीं जा सकता। भारत में रहने वाले भारत के लोगों को देश प्रेम साबित करने के लिए वंदे मातरम गाना पड़ता है ,  भारत माता की जय बोलनी पड़ती है और कागज भी दिखाने पड़ते हैं लेकिन भारत के अमेरिका में रहने वाले लोगों के लिए तो हाउडी मोदी ही काफी है !  हाउडी मोदी के जरिए पूरी  दुनिया ने आपका देश प्रेम देख लिया है। अब मैं बात करना चाहता हूं आप के राष्ट्रपति के बारे में ... जैसे कि आप सब लोग को पता ही है कि आज सुबह ही ट्रम्प साहेब ने भारत को चेतावनी के...