रोमांस इन पॉलिटिक्स
अपनी वोटबैंक खाली कर दे काश , तू मेरी जेब भर दे मेरे यारा तेरे वोट अगर पायेंगे हमें तेरी हैं कसम हम संवर जायेंगे कर लो सीट शेरिंग तुम , तो जमाने की हम हर पार्टी से लड़ जायेंगे हम जीत जायेंगे ... तेरे सपोर्ट से ही लग के यारा बीते उमर सारी सोचो कैसी होगी सरकार , हुआ यूँ तो फिर हमारी सारे सत्ता तो हो तेरी , और बहुमत हो हमारा तेरे वोट हमे जो मिले प्यार में हम खुशी से यूँ भर जायेंगे हम जीत जायेंगे ... चाहे सत्ता हो , चाहे विपक्ष हो , दिल ने तुझको ही पुकारा तूने हमको हैं बनाया , तूने हमको हैं जिताया जहाँ को तो मीडिया का हैं , हमे तेरा हैं सहारा बस तेरा साथ हो , चाहे जो बात हो तेरे कहने से कर जायेंगे हम जीत जायेंगे ...