रोमांस एट ध स्ट्रीट्स ऑफ़ ल्यूटेंस डेल्ही
सच्चा प्यार वही है जिसमे , स्याही का निशान तुम्हारी ऊँगली पे लगे और वोट में दे आऊ सच्चा प्यार वही है जिसमे , बहुमत मुझे मिले और खुर्सी पे तुम बैठो सच्छा प्यार मतलब , तुम्हारे बिना मांगे ही तुम्हे " स्पेशल स्टेटस " दे देना सच्चा प्यार मतलब , स्केम तुम करो और जाँच मुज पे बैठे सच्चा प्यार मतलब , मेरे खिलाफ संसद में वोट करने की बजाय तुम्हारा " वाक आउट " कर जाना सच्चा प्यार मतलब , तुम्हारी " सीबीआयी " जाँच की मांग पर में " एसआईटी " जाँच के आर्डर दे देना सच्चा प्यार मतलब , पूरी दुनिआ से लड़कर तुम्हे अपनी कैबिनेट में ले लेना सच्चा प्यार मतलब , तुम्हारे ना कहने पर भी तुम्हारी सरकार को बहार से समर्थन दे देना सच्चा प्यार मतलब , तुम स्विस बैंक अकाउंट नंबर मानगो और में पासवर्ड दे देना काश दिलों के भी यूं इलेक्शन होते! हम यूँ ही जीत लेते तुझे बूथ केप्चर करके ( @ Saurav_ 1211)