“आधार” ही ऑक्सीजन है
जैसे बिना सांस के जीवित रहना असंभव है वैसे ही कुछ दिनों में भारत में बिना आधार कार्ड के रहना असंभव होने वाला है । आधार को ऑक्सीजन के रूप में पेश किया जा रहा है की जैसे वह कार्बन रूपी करप्शन मिटा देगा और आपको गुड गवर्नेंस का अच्छा क्लाइमेट मिलेगा।यह आपको कोई नहीं बताता है की यही आधार एक क्लोरो फ्लोरो कार्बन है जो आपके प्राइवेसी रूपी ओजोन कवर में छेद कर सकता है । आधार बिल को मनी बिल के तौर पे पास करवा लिया , थोड़ा बहुत विरोध भी हुआ सरकार का पर फिर से डिस्कोर्स अकबर और गुरुग्राम पे चला गया । यह इस लिए लिख रहा हु की पिछले दिनों में एक गज़ब का विचार सरकार की और से रखा गया पर शायद ही किसी के ध्यान में आया हो - मोदी सरकार के २ साल पुरे होने के जश्न में शिक्षा मंत्री ने “ अस्मिता ” को अपने कार्यकाल की उपलब्धि गिनायी । “ अस्मिता ” माने All School Monitoring Individual Tracing Analysis । अभी तक कोई ऑफिशल अनाउ...