Posts

Showing posts with the label poem

इश्क़ का स्मार्ट सिटी में होना

ग्रीन हो गया सिग्नल । चलो भी अब.. . अरे हा। आज कल चेट में आपके नाम के सामने ग्रीन देखकर रुक जाने की आदत जो पड़ी है आज शाम ५ बजे रिवर फ्रंट पे मिलेंगे नहीं , वहा तो   पीएम१० और कार्बन का स्तर बहुत ज्यादा है तो फिर कहा मिलंगे ? फेसबुक डॉट कॉम पे आप न मुझे सीसीटीवी कैमरा सी लगती है क्यों ? आज कल आप ही नजर आती है मुझे   हर सड़क पर , हल गली में , हर मार्केट में मुझे तुम्हारी आँखों से शहर देखना है , गूगल ग्लास का रेसोलुशन मेरी आँखों से अच्छा है तुम्हारे और मेरे बीच भी उतना ही फासला है जितना की तुम्हारी हाइब्रिड इंजन वाली कार का प्रदुषण और मेरी बाइक का प्रदुषण आप जब स्टेटस अपडेट करती हो तो लगता है की जैसे शहर की इललीगल कॉलोनी स्मार्ट शहर बन गयी हो

कसम की कसम है कसम से

कसम   की कसम है कसम से यह महंगाई कम ना होगी अब हमसे लोग कहते है कर्रप्ट यह भी में जानू पैसे लुटाए है मेने कब किसी की ना मानु पैसे दे करके मेने , खुर्सी यह ली है जूठे सपने दिखाकर तुमसे वफ़ा ये की   है कसम   की कसम है कसम से हमको प्यार है सिर्फ खुर्सी से कसम   की कसम है कसम से यह महंगाई कम ना होगी अब हमसे कुछ   इशारो में मार्किट ने हमसे जो कहा है अब यकी हो रहा है की प्रेशर बढ़   रहा   है   क्यों मार्किट को देखते है , दिल में सोचते है डेफिसिट जो   बढ़   रहा   है हम उसको रोकते है कसम   की कसम है कसम से यह मिलन है महंगाई का मिडल क्लास   से कसम   की कसम है कसम से हा कसम   से यह महंगाई कम ना होगी अब हमसे

रोमांस इन पॉलिटिक्स

Image
अपनी वोटबैंक खाली कर दे काश , तू मेरी जेब   भर दे मेरे यारा तेरे वोट अगर पायेंगे हमें तेरी हैं कसम हम संवर जायेंगे कर लो सीट शेरिंग तुम , तो जमाने की हम हर पार्टी से लड़ जायेंगे हम जीत   जायेंगे ... तेरे सपोर्ट   से ही लग के यारा बीते उमर सारी सोचो कैसी होगी सरकार , हुआ यूँ तो फिर हमारी सारे सत्ता तो हो तेरी , और बहुमत हो हमारा तेरे वोट हमे जो मिले प्यार में हम खुशी से यूँ भर जायेंगे हम जीत   जायेंगे ... चाहे सत्ता हो , चाहे विपक्ष   हो , दिल ने तुझको ही पुकारा तूने हमको हैं बनाया , तूने हमको हैं जिताया जहाँ को तो मीडिया का हैं , हमे तेरा हैं सहारा बस तेरा साथ हो , चाहे जो बात हो तेरे कहने से कर जायेंगे हम जीत   जायेंगे ...

रोमांस एट ध स्ट्रीट्स ऑफ़ ल्यूटेंस डेल्ही

Image
सच्चा प्यार वही है जिसमे , स्याही का निशान तुम्हारी ऊँगली पे लगे और वोट में दे आऊ   सच्चा प्यार वही है जिसमे , बहुमत मुझे मिले और खुर्सी पे तुम बैठो   सच्छा प्यार मतलब , तुम्हारे बिना मांगे ही तुम्हे " स्पेशल स्टेटस " दे देना सच्चा प्यार मतलब , स्केम तुम करो और जाँच मुज पे बैठे सच्चा प्यार मतलब , मेरे खिलाफ संसद में वोट करने की बजाय तुम्हारा " वाक आउट " कर जाना सच्चा प्यार मतलब , तुम्हारी " सीबीआयी " जाँच की मांग पर में " एसआईटी " जाँच के आर्डर दे देना   सच्चा प्यार मतलब , पूरी दुनिआ से लड़कर तुम्हे अपनी कैबिनेट में ले लेना   सच्चा प्यार मतलब , तुम्हारे ना कहने पर भी तुम्हारी सरकार को बहार से समर्थन दे देना सच्चा प्यार मतलब , तुम स्विस बैंक अकाउंट नंबर मानगो और में पासवर्ड दे देना   काश दिलों के भी यूं इलेक्शन होते! हम यूँ ही जीत लेते तुझे बूथ केप्चर करके ( @ Saurav_ 1211)